Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Devotees took a holy dip at the ghats

Ambedkar Nagar News: घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 24 Nov 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 24 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Devotees took a holy dip at the ghats
आलापुर के चहोड़ा घाट पर कार्तिक पू​र्णिमा के अवसर पर मंगलवार को स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : आलापुर के चहोड़ा घाट पर कार्तिक पू​र्णिमा के अवसर पर मंगलवार को स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालु।
अंबेडकरनगर। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को जिलेभर में श्रद्धालुओं ने नदी घाटों पर स्नान-दान और धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन किया। भोर से ही टांडा के राजघाट, हनुमानगढ़ी और महादेवा घाट के साथ आलापुर क्षेत्र के चहोड़ाघाट, नयागांव और बिड़हर घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने सरयू में आस्था की डुबकी लगाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और दान-पुण्य किया।
विज्ञापन


आलापुर क्षेत्र के चहोड़ाघाट, नयागांव और बिड़हर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा का मेला लगा। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया और खिलौनों की खरीदारी की। खानपान और घरेलू सामान की दुकानों पर भी भीड़ रही। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के चांडीपुर, कम्हरिया और मांझा कम्हरिया घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर गोदान किया। कई स्थानों पर सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण किया गया। मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही रही।
विज्ञापन


विद्युतनगर क्षेत्र में महिलाओं ने तुलसी माता की पूजा-अर्चना कर सुहाग सामग्री और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इसके साथ ही पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विदाई की रस्म भी निभाई गई। टांडा के राजघाट और हनुमानगढ़ी घाट पर नगर पालिका की ओर से साफ-सफाई कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रमुख घाटों और मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। अधिकारी भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। घाटों पर गोताखोरों को भी मुस्तैद रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रवणक्षेत्र में कटेहरी के चिउटीपारा स्थित श्रवणधाम के संगम पर भी श्रद्धालुओं ने स्नान और दान-पुण्य किया। पुजारी पंडित सुनील मिश्रा ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में स्नान करने वालों की संख्या कम रही। जलालपुर में नगर स्थित आर्य समाज विद्यालय के छात्रों ने कलश यात्रा निकाली। विद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय पहुंची।


आयोजक अभिमन्यु मिश्र ने बताया कि बच्चों को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से प्रति वर्ष कलश यात्रा निकाली जाती है। इस दौरान अजीत मिश्र, विजय शंकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed