फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Devotees gathered to worship Bajrangbali

बजरंगबली की आराधना को उमड़े श्रद्धालु

Wed, 15 Jun 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to worship Bajrangbali
अंबेडकरनगर। ज्येष्ठ माह के अंतिम व पांचवें मंगलवार को हनुमान मंदिरों में जय हनुमान ज्ञान गुण सागर का पाठ सुबह से ही गूंजने लगा। भक्तों के लिए सुबह ही आरती के उपरांत मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। लोगों ने श्रद्धा के साथ महाबली के दर्शन-पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। दिनभर मंदिरों में चले पूजन-अर्चन के साथ ही कई जगह भंडारे का आयोजन भी हुआ। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, हनुमाष्टक सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन कर संकट मोचक की आराधना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती रही।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहे के निकट स्थित हनुमान मंदिर पर पूरे दिन पूजन-अर्चन का दौर चला। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और पवन सुत हनुमान की आराधना की। मंदिर में पूरे दिन जय हनुमान ज्ञान गुण सागर की धुन गूंजती रहती। बीच-बीच में लग रहे जयकारों से भी श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ रहा था।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां पर पूजन-अर्चन किया। अकबरपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट हनुमान मंदिर, शहजादपुर शिवाला स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इसी तरह जलालपुर, कटेहरी, भीटी आदि क्षेत्रों में भी पूजन-अर्चन के साथ कई जगह भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमानगढ़ी मंदिर, उदासीन आश्रम, झारखंडी सहित अन्य मंदिरों में लोगों की भीड़ जुटी रही। बड़े मंगल को लेकर हनुमान मंदिरों को सजाया भी गया है। नगर के विभिन्न मोहल्लों में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। श्री हनुमानगढ़ी मंदिर पर भाजपा सभासद जयप्रकाश यादव की ओर से भंडारा आयोजित किया गया। सब्जी मंडी छज्जापुर, अलीगंज, फत्तूपट्टी सहित अन्य मोहल्लों में भी प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में विधिविधान से पूजन-अर्चन किया।

विश्व हिंदू परिषद टांडा समिति प्रांत सत्संग प्रमुख श्यामबाबू के संयोजन में झारखंडनाथ महादेव मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। दिनेश श्रीवास्तव, लालदेव कनौजिया, रामकुमार सोनी, अनिल गौतम ने भजन प्रस्तुत किए। बाद में रघुभूमि अयोध्या तपोभूमि से बक्सर बिहार के लिए निकली यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर सूर्यजीत वर्मा, संदीप, अखिलेश श्रीवास्तव, राकेश व दीपक कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed