फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Devotees gathered at Govind Saheb fair, cheers resounded

Ambedkar Nagar News: गोविंद साहब मेले में जुटे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

Wed, 11 Dec 2024 12:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 11 Dec 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered at Govind Saheb fair, cheers resounded
गोविंद दशमी पर सरोवर में स्नान करने उमड़े श्रद्धालु।
अंबेडकरनगर। गोविंद दशमी पर्व के मौके पर ऐतिहासिक गोविंद साहब परिसर में मंगलवार को आस्था का सैलाब दिखा। मंदिर प्रबंधन कमेटी के अनुसार इस मौके पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मठ सरोवर में स्नान ध्यान कर पूजा अर्चना की। इसके साथ ही मठ मंदिर में खिचड़ी भी चढ़ाई गई। इस दौरान हर-हर महादेव व गोविंद बाबा के जयकारे की गूंज से पूरा परिसर भक्तिमय दिखा।
विज्ञापन

पूर्वांचल के ऐतिहासिक गोविंद साहब मेले में पवित्र स्नान करने व पूजा अर्चना का दौर सोमवार मध्यरात्रि से ही शुरू हो गया था। मंगलवार सुबह होते-होते जिले के साथ ही पड़ोसी जिलों आजमगढ़, जौनपुर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, गाजीपुर, मऊ, बस्ती समेत अन्य जगहों से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मठ सरोवर में पवित्र स्नान कर मंदिर में खिचड़ी चढ़ाई। गोविंद दशमी के मौके पर सुबह से लेकर रात तक पूरा मेला परिसर व आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं से भरा रहा। मठ मंदिर में मौजूद पुजारियों ने पूजन अर्चन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण भी किया। इस दौरान पूरा परिसर गोविंद बाबा व जय भोले के जयकारों गूंजता रहा।
विज्ञापन

खूब हुई सामानों की खरीदारी
स्नान व पूजन अर्चन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी भी की। बर्तन, फर्नीचर, खजला समेत अन्य दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। गाजीपुर से आईं फूलकुमारी व शशिबाला ने कहा कि उन्होंने खजला की खरीदारी की है। इसका पूरे वर्ष इंतजार रहता है। आजमगढ़ के आनंद कुमार व शीतला प्रसाद ने कहा कि उन्होंने भी मिट्टी के बर्तन के साथ साथ खजला खरीदा है। संत कबीर नगर से आईं दीपशिखा व जौनपुर की साविता ने कहा कि उन्होंने रसोई के सामानों की खरीदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध
मेला क्षेत्र में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत पूरे परिसर में सुरक्षा निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए थे। लगभग चार सौ पुलिस कर्मियों व पीएसी के जवान मेला क्षेत्र में तैनात रहकर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले दिखे। मठ मंदिर के बाहर भी पूजन अर्चन के दौरान किसी भी प्रकार की मुश्किल से निपटने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। सीसीटीवी कैमरों से भी पूरे परिसर के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही थी।

युवाओं व बच्चों को हुई मायूसी
प्रशासन द्वारा मेला परिसर में आर्केस्ट्रा व बड़े झूलों को लगाने की अनुमति न दिए जाने से मौज मस्ती के मूड में आए युवाओं व बच्चों को खासी मायूसी हुई। मेले में आए रमेश व मनोज ने कहा कि हम सभी ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी कि स्नान व पूजा के बाद बड़े झूलों व आर्केस्ट्रा का आनंद लेंगे लेकिन यहां आने मायूस हाथ लगी।

गोविंद दशमी पर सरोवर में स्नान करने उमड़े श्रद्धालु।

गोविंद दशमी पर सरोवर में स्नान करने उमड़े श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed