{"_id":"66cf5d4c156db0832d0e61c2","slug":"devotees-danced-to-the-bhajans-during-the-festival-of-khatu-shyam-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-120316-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: खाटू श्याम के उत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: खाटू श्याम के उत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
अकबरपुर नगर के तमसा तट के निकट श्याम महोत्सव कार्यक्रम में जयकारा लगाते लोग - संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर के पास मंगलवार रात उल्लास के साथ शाम महोत्सव का आयोजन हुआ। भजन9कीर्तन के साथ ही प्रयागराज, इंदौर, गोंडा व नानपारा से आए कलाकारों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस दौरान समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। इस बीच भंडारे के साथ ही प्रसाद का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक संतोष मोदनवाल ने बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपार्चन किया। इसके साथ ही बाबा खाटू श्याम के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई जो देर रात तक चलते रहे। लोगों ने बढ़-चढ़कर उसका आनंद उठाया। थोड़ी-थोड़ी देर पर बाबा श्याम के जयकारे लगते रहे, जिससे समूचा माहौल भक्ति मं डूबा रहा।
आयोजन समिति से जुड़े श्यामजी गुप्ता ने बताया कि प्रयागराज से आई भजन गायिका जूली सिंह ने मधुर आवाज में भजन सुनाकर लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। युवक युवतियां व महिलाएं इस दौरान झूमती नजर आईं। इंदौर से आए भजन गायक सावन कुमार ने भी बाबा खाटू श्याम के भजन गीत से समां बांध दिया। गोंडा के पंडित रोहित शर्मा ने खाटू श्याम बाबा के जीवन पर प्रकाश डाला, साथ ही भजन की भी प्रस्तुति की। नानपारा धाम के कुमार शानू ने बाबा खाटू श्याम की भजन गाकर समूचा माहौल भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन
देर रात तक चले कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन हुआ और प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान सक्षम साहू, सनी छाबरा, सुप्रीम अग्रहरि, विक्की सोनी आदि मौजूद रहे।