{"_id":"6a3ad71bbd5816686b0382ea","slug":"devotees-bowed-their-heads-in-reverence-at-the-court-of-pavansut-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-159129-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: श्रद्धालुओं ने पवनसुत के दरबार में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: श्रद्धालुओं ने पवनसुत के दरबार में टेका माथा
Wed, 24 Jun 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में मंगलवार को आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करत
अंबेडकरनगर। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर जिलेभर में आस्था, सेवा और सांस्कृतिक परंपराओं का संगम देखने को मिला। सुबह से ही हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। शहर के प्रमुख मंदिरों को फूलों, झालरों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।
मंदिर परिसरों में गूंजते जयकारों और धार्मिक अनुष्ठानों ने वातावरण को भक्तिमय रहा। इस अवसर पर शहर से लेकर गांवों तक भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सेवा भाव और सामाजिक सहभागिता की विशेष झलक दिखाई दी। अकबरपुर नगर क्षेत्र में एमई विक्रमादित्य तिराहा, नई सड़क, रेलवे क्रॉसिंग, बस स्टेशन, इल्तिफातगंज रोड, टांडा रोड और बसखारी रोड सहित कई स्थानों पर भंडारों में लोगों की भीड़ रही।
कई मंदिरों और घरों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पाठ में भाग लेकर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इसके साथ ही हवन-पूजन और विशेष आरती का आयोजन भी हुआ। धार्मिक आयोजनों में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
विज्ञापन
टांडा, जलालपुर, आलापुर, बसखारी, कटेहरी, भीटी, राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज और श्रवणक्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में भी बड़े मंगल को लेकर विशेष उत्साह रहा। गांवों के मंदिरों में पूजा-अर्चना और सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने मिलकर भंडारों का आयोजन किया।