{"_id":"5e4045258ebc3ee5da516f5c","slug":"devlopment-ambedkar-nagar-news-lko5076150114","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ करोड से टांडा नगर में शुरु हुआ 7 सड़कों व नालियों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ करोड से टांडा नगर में शुरु हुआ 7 सड़कों व नालियों का निर्माण
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा नगरवासियों की आवागमन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत सात मार्गों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से अलग अलग मोहल्लों की सात सड़कों पर निर्माण कार्य शुरु हुआ है। इससे नगर की लगभग 70 हजार की आबादी को बेहतर आवागमन का लाभ मिलेगा। इसके अलावा नगर में जल निकासी की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है। सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण भी हो रहा है। नागरीय विकास अभिकरण के इस कार्य के शुरू होने से नगरवासियों में खुशी का माहौल है। विभाग का दावा है तेजी के साथ काम पूरा कराया जा रहा है।
प्रदेश सरकार नगरीय क्षेत्र की अल्पविकसित मलिन बस्तियों में विकास की किरणें पहुंचाने के लिए गंभीर है। इसके लिए सरकार ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पकविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सरकार का मुख्य उद्देश्य नगर के मलिन बस्तियों में आवागमन, जल निकासी व साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर रखना है। योजना में शासन ने नगर पालिका परिषद टांडा को भी शामिल किया था।
इसी क्रम में इन दिनों नगर के चयनित 7 मार्गों पर 1 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य शुरु हो गया है। इसमें मोहल्ला अलीगंज उत्तरी में मुख्तारनगर अल्पविकसित बस्ती में अख्तर के मकान से इश्तियाक के मकान तक सीसी रोड व जल निकासी के लिए नाली निर्माण कार्य, अल्पविकसित बस्ती श्रीराम के मकान से कामिल के मकान तक मिट्टी व सीसी रोड निर्माण, वार्ड नंबर 11 में अंसार अहमद के घेरे से रामअजोर गुप्त के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण, मोहल्ला तलावापार में साधू बाबा की जमीन से मुमताज के घर तक मिट्टी, सोलिंग, सीसी रोड, रिटेनिंग वॉल व नाली निर्माण, हयातगंज मोहल्ले में हनुमान गढ़ी से लालचन्द्र कनौजिया के घर तक सीसी रोड, नाली व रिटेनिंग वॉल का निर्माण, वार्ड नंबर 11 में जावेद के मकान से अहमद हसन के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण होगा।
विज्ञापन
इसी वार्ड में जिया के मकान से निहाल अख्तर के मकान तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण व शरीफ अहमद के घेरा से शहीद बाबा के स्थान तक सीसी रोड एवं नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस मार्ग व नाली के निर्माण हो जाने से टांडा नगरवासियों को काफी सुलभत होगी। स्थानीय आफताब अहमद व कफील अंसारी ने बताया कि आम दिनों में तो किसी तरह चल जाता था, लेकिन बारिश के दिनों में इन मोहल्ले के नागरिकों को काफी दिक्कत होती है। जल निकासी की समस्या तो प्रतिदिन बनी रहती है। कई जगह तो घरों से निकला पानी आवागमन के लिए बने मार्गों पर ही फैला रहता है। इससे न सिर्फ आवागमन में मुश्किल होती है। बल्कि साफ सफाई का संकट भी बना रहता है। इससे कई तरह की बीमारियां भी फैलने का खतरा बना रहता है। सड़क व नाली बन जाने से नगरवासियों को काफी सुविधा मिलेगी।
डूडा के परियोजना निदेशक आदित्य कुमार ने बताया कि टांडा नगर में मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत सीसी मार्ग व नाली का निर्माण शुरु कर दिया गया है। कार्य तेजी से कराए जाने के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। सरकार की मंशानुसार प्रत्येक नागरिकों तक सुविधाएं मुहैया करायी जाएगी।