फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dev Indravati's team tops in hockey competition

हॉकी प्रतियोगिता में देव इंद्रावती की टीम अव्वल

Wed, 15 Dec 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dev Indravati's team tops in hockey competition
अंबेडकरनगर के कटेहरी में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में पुरस्कृत होते विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के तत्वावधान में कटेहरी स्थित देव इंद्रावती महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमेें देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी की टीम ने जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। बाद में विजेेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सोमवार को कटेहरी स्थित देव इंद्रावती महाविद्यालय के मैदान में दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था। मंगलवार को पहला मैच किसान पीजी कॉलेज बहराइच व संयुक्त महाविद्यालय के बीच हुआ। इसमें संयुक्त महाविद्यालय की टीम ने दो गोल से जीत हासिल की। दूसरे मैच में रामनिवास पीजी कॉलेज कुमारगंज ने अवध कैंपस की टीम को 6-0 से पराजित किया। सेमी फाइनल मैच में देव इंद्रावती महाविद्यालय की टीम ने संयुक्त महाविद्यालय की टीम को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेेश किया। फाइनल मैच देव इंद्रावती महाविद्यालय व रामनिवास महाविद्यालय की टीम के बीच हुआ। इसमें कांटे की टक्कर में देव इंद्रावती महाविद्यालय ने 2-1 से पराजित कर फाइनल मैच में जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के खेल सचिव आशीष प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में भागीदारी करने के दौरान इस बात पर तनिक भी ध्यान न दें कि किसे जीत व हार मिलती है। सभी को अपना शत-प्रतिशत योगदान देना चाहिए। महाविद्यालय प्रबंधक व हॉकी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह ने कहा कि उनका महाविद्यालय ऐसे आयोजन के लिए सदैव तैयार है। उनके प्रस्ताव पर खेल सचिव ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच घोषणा की कि आगे भी यहां हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने बेहतर खेल के लिए दोनों टीमों को बधाई देने के साथ ही सफल आयोजन की सराहना की। बाद में विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डॉ. नगेंद्र सिंह, योगेश्वर सिंह, आकाश श्रीवास्तव, मनोज सिंह, नीरज पटेल, अमित कुमार, अख्तर अहमद, मोहम्मद हफीज, उपेंद्र यादव, अनमोल जायसवाल, अदनान अहमद, जियाउलहक, सुधीर कुमार मिश्र, डॉ. विजयशंकर पांडेय, डॉ. तेजभान मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed