फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dev Indravati's team champion in hockey competition

हॉकी प्रतियोगिता में देव इंद्रावती की टीम चैंपियन

Tue, 14 Dec 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dev Indravati's team champion in hockey competition
अंबेडकरनगर के कटेहरी में खेल प्रतियोगिता में विजयी टीम के साथ मौजूद अतिथि । - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सोमवार को देव इंद्रावती महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध 10 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी व रमाबाई राजकीय डिग्री कॉलेज अकबरपुर की टीम के बीच खेला गया। इसमें देव इंद्रावती की टीम ने रमाबाई राजकीय डिग्री कॉलेज की टीम को 5-1 के अंतर से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला हॉकी एसोसिएशन के सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। खेल के क्षेत्र में युवाओं के लिए बेहतर भविष्य है। युवाओं को इस क्षेत्र में बेहतर कॅरियर की तलाश करनी चाहिए। इससे वह न सिर्फ अपना जीवन बेहतर बना सकेंगे, बल्कि देश व प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकेंगे। हॉकी प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी व रमाबाई राजकीय डिग्री कॉलेज अकबरपुर की टीम के बीच खेला गया। इसमें देव इंद्रावती की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में एकतरफा 5-1 के अंतर से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि डॉ. हनुमान ने विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. राना रणधीर सिंह ने उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनका हौसला अफजाई किया। कहा कि खेल प्रतियोगिताओं को हार-जीत के नजरिए से नहीं देखना चाहिए। बल्कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन पर फोकस करना चाहिए। खेल प्रतियोगिता के दौरान बतौर पर्यवेक्षक डॉ. योगेश्वर सिंह व डॉ. विनय सिंह भी मौजूद रहे। इससे पहले संयोजक डॉ. आकाश श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया। हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष आशाराम ने एसोसिएशन की तरफ से संघ अध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह को स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। निर्णायक की भूमिका अतुल वर्मा, अख्तर अहमद खान, उपेंद्र यादव, मोहम्मद हफीज, जबकि कमेंटेटर की भूमिका यशवंत सिंह ने निभाई। इस मौके पर डॉ. बीरबल शर्मा, प्राचार्य डॉ. एबी सिंह, डॉ. राजेश कुमार, मनोज सिंह, प्रमोद यादव, डॉ. साधना श्रीवास्तव, वैभव सिंह, अभिनंदन सिंह, नीरज पटेल व अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed