{"_id":"5734c1684f1c1ba13091a6e3","slug":"deputy-labour-commissioner-has-issued-notice-to-ntpc","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपश्रमायुक्त ने एनटीपीसी को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपश्रमायुक्त ने एनटीपीसी को जारी किया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 12 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
नोटिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी परियोजना विस्तारीकरण के लिए काम करा रही निजी कंपनी जेडीसीएल के मजदूर की बीते दिनों हादसे हुई मौत मामले में उपश्रमायुक्त फैजाबाद ने एनटीपीसी के महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण को कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया है। जिला प्रवर्तन अधिकारी की सूचना पर की कार्रवाई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 1 मई की शाम साढ़े सात बजे के बाद एनटीपीसी विस्तारीकरण के काम से जुटे मजदूरों को लेकर एक बस इल्तिफातगंज बाजार से लौट रही थी। बस एनटीपीसी परियोजना गेट के निकट भारतीय स्टेट बैंक के पास खड़ी ट्रेलर से आकर भिड़ गई। इससे बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
बस में सवार कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी को टांडा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में वीरेंद्र (40) पुत्र भुनेश्वर ग्राम इटवा थाना रोहतास जिला भोजपुर बिहार की मौत हो गई।
विज्ञापन
जिला प्रवर्तन अधिकारी ने पूर मामले की सूचना उपश्रमायुक्त फैजाबाद को दी। इस पर उपश्रमायुक्त ने एनटीपीसी के महाप्रबंधक को कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम के तहत नोटिस भेजा है।