फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Deputy CM Keshav will arrive today with two ministers

Ambedkar Nagar News: दो मंत्रियों के साथ आज पहुंचेंगे डिप्टी सीएम केशव

Thu, 02 May 2024 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav will arrive today with two ministers
अंबेडकरनगर। भाजपा के नामांकन कार्यक्रम में तीन मई को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा दो कैबिनेट मंत्री संजय निषाद व दयाशंकर सिंह अकबरपुर पहुंचेंगे। तीनों नेता विकास भवन के निकट स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा इससे जुड़ी तैयारियां एक दिन पहले पूरी की जाती रहीं।
विज्ञापन

पिछले लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही भाजपा ने अगले लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कई तरह के सांगठनिक प्रयास शुरू कर रखे थे। लगातार वरिष्ठ नेताओं के दौरे भी जनपद में होते रहे। अब पिछली बार बसपा के टिकट पर विजयी हुए सांसद रितेश पांडेय पार्टी में शामिल होकर भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। वे तीन मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन

नामांकन कार्यक्रम को यादगार बनाने तथा पूरे जिले में बड़ा संदेश देने के लिए प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तीन मई की दोपहर हेलीकाॅप्टर से सिविल लाइन स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचेंगे। यहीं पर वे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के आवेदन पर जिला प्रशासन ने आयोजन व हेलीकाॅप्टर व लैंडिंग की विधिवत मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी आयोजन में निषाद पार्टी अध्यक्ष व प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी भाग लेने यहां अलग से पहुंच रहे हैं। अलग-अलग जाति वर्ग के लोगों के बीच सीधा संदेश देने के लिए ही पार्टी ने इन नेताओं का यहां नामांकन में शामिल होना तय किया। जिलाध्यक्ष त्रयंबक ने बताया कि आयोजन से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी प्रत्याशी रितेश पांडेय का नामांकन पूरे उत्साह व शानदार ढंग से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed