फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dengue risk increased, one patient found in Tanda

Ambedkar Nagar News: डेंगू का खतरा बढ़ा, टांडा में मिला एक मरीज

Sat, 18 Jul 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Dengue risk increased, one patient found in Tanda
अंबेडकरनगर। बारिश के बाद जिले में डेंगू ने फिर दस्तक दे दी है। सरयू नदी किनारे बसे टांडा क्षेत्र के उल्टहवा मांझा गांव के एक युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसी के साथ इस वर्ष संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 17 पहुंच गई है। युवक का राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में उपचार किया गया, जहां हालत में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवक कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था। बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी करने पुणे महाराष्ट्र गया था। वहां से तबीयत खराब होने पर 13 जुलाई को वापस गांव लौटा था। यहां उसका इलाज शुरू कराया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में जांच में बृहस्पतिवार को डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने तत्काल मलेरिया विभाग और सीएचसी की टीमों को प्रभावित गांव में निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव, घर-घर सर्वे और सैंपलिंग शुरू कर दी है। संक्रमित युवक के आसपास के लोगों की भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मलेरिया अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मरीज की हालत सामान्य है और उसे मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने लोगों से घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, साफ-सफाई रखने और बुखार आने पर तत्काल जांच कराने की अपील की।
ऐसे करें डेंगू से बचाव
घर और आसपास पानी जमा न होने दें।
कूलर, गमले व टंकियों की नियमित सफाई करें।
पूरे बाजू के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का प्रयोग करें।
तेज बुखार, सिरदर्द या शरीर दर्द होने पर तुरंत जांच कराएं।
बिना चिकित्सकीय सलाह के दर्द निवारक दवाएं न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed