{"_id":"670442792f6ea0e7430d7a44","slug":"demonstration-of-villagers-against-the-arbitrariness-of-kotedar-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-122471-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कोटेदार की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कोटेदार की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
Tue, 08 Oct 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
कोटेदार पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन करते खरगपुर के ग्रामीण।
अंबेडकरनगर। कोटेदार पर खाद्यान्न वितरण में मनमानी का आरोप लगाते हुए सोमवार को खरगपुर के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट के निकट विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा की जाने वाली घटतौली का विरोध करने पर अभद्रता के साथ वितरण में भी मनमानी बरती जाती है। प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।
खरगपुर के बड़ी संख्या में ग्रामीण सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट के निकट पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण कक्कू सिंह ने बताया कि कोटेदार की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। वितरण के दौरान कभी भी यूनिट के अनुसार पूरा खाद्यान्न नहीं मिलता है। इसका विरोध करने पर पात्रता सूची से नाम कटवाने की धमकी दी जाती है। डीएम को सौंपे ज्ञापन में मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। (संवाद)