{"_id":"629508559ee27f092c3461f3","slug":"demonstration-at-collectorate-against-inflation-and-unemployment-ambedkar-nagar-news-lko6329965187","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को भारत की जनवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। कहा, विद्युत उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त देने व किसानों को मुफ्त बिजली देने की मांग को नजरअंदाज की जा रही है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने पटेलनगर तिराहे से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया।
सोमवार को भारत की जनवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ता पटेलनगर तिराहे के पास एकत्र हुए। संरक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। हाथों में मांगों से संबंधित स्लोगन लिखीं तख्तियां लिए कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। कलेक्ट्रेट के निकट संरक्षक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। तमाम परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। लोगों को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। रोजगार व नौकरी न मिलने से नवयुवक डिप्रेशन का शिकार होकर आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।
रत्ना निषाद, ज्ञानमती, प्रभावती, पुष्पा, सुशीला, अनारा, मंजू, हेमावती व कल्लू ने कहा कि 300 यूनिट बिजली आम उपभोक्ताओं, जबकि किसानों को मुफ्त बिजली देने मांग पूरी नहीं की जा रही है। मनरेगा मजदूरों को मजदूरी 600 रुपये, जबकि बेरोजगारी भत्ता 10 हजार रुपये देने की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। उज्जवला योजना के पात्रों को 450 रुपये में सिलेंडर देने की मांग भी अधूरी है। चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्याएं दूर न हुईं तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।