{"_id":"66102e80e2fabdd47b0d6da7","slug":"demonstration-against-terrorism-in-shia-jama-masjid-complex-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-113335-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शिया जामा मस्जिद परिसर में आतंकवाद के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शिया जामा मस्जिद परिसर में आतंकवाद के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अलविदा की नमाज के बाद अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित शिया जामा मस्जिद परिसर में आतंकवाद के विरोध में प्रदर्शन हुआ। यौमे कुद्स के मौके पर कहा गया कि पवित्र धार्मिकस्थल बैतुल मुकद्दस को आजाद कराने में भारत सरकार ठोस कदम उठाए। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा गया।
हुसैनी सोशल फ्रंट के संयोजक रेहान जैदी ने कहा कि इस्राइल में स्थित पवित्र धार्मिकस्थल बैतुल मुकद्दस पर यहूदियों का कब्जा लंबे समय से है। इसे आजाद कराने के लिए लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है। यासिर हुसैन व रजा अनवर ने कहा कि फिलिस्तीन में बेगुनाहों की हत्या की जा रही है। इस पर जल्द से जल्द अंकुश लगाया जाए। कहा गया कि आतंकवाद से भारत के साथ अन्य देश संघर्ष कर रहे हैं। आतंकवाद को खत्म करने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना चाहिए ।
वक्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि न सिर्फ बैतुल मुकद्दस को आजाद कराया जाए बल्कि गाजा में चल रहे युद्ध को रोका जाए। आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले संगठनों पर सख्ती से पाबंदी लगाई जाए। इस बीच आतंकवाद मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगे। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर बलवीर सिंह को सौंपा गया। इस दौरान मेहदी रजा, हसन अस्करी मजलिसी, अहमद मेहदी, आरिफ अनवर आदि मौजूद रहे।