फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Demonstration against award

Ambedkar Nagar News: गीता प्रेस को शांति पुरस्कार देने के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 18 Jul 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 18 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against award
अंबेडकरनगर। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिला इकाई ने गोरखपुर की गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने के विरोध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट एकत्रित हो कर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज कार्यकर्ताओं का कहना था कि भारत रत्न बाबा साहब पर जातिगत टिप्पणी करने वाले को यह सम्मान देना न्यायोचित नहीं है। विरोध प्रदर्शन की समाप्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी व जिला चेयरमैन हाजी मोहम्मद सलीम की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर एकजुट कार्यकर्ताओं ने सरकार को अपना निर्णय वापस लेने की मांग की। कहा कि गीता प्रेस प्रकाशन को वर्ष 2021 का गांधी शांति पुरस्कार देने के फैसले से देश में रहना वाले एक बड़ा वर्ग आहत है। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के प्रति अपमान जनक लेख लिखने वालों को गांधी पुरस्कार से सम्मानित करना कही से भी उचित नहीं है। विरोध प्रदर्शन में मोहम्मद कलीम, मोहम्मद असलम, ताज मोहम्मद, उबैदुल्लाह व मोहम्मद शोएब सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed