फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Deen Dayal Jayanti celebrated as Garib Kalyan Diwas

गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनायी दीन दयाल जयंती

Sat, 25 Sep 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Deen Dayal Jayanti celebrated as Garib Kalyan Diwas
अंबेडकरनगर के अकबरपुर ब्लाक परिसर में आयोजित मेले में गर्भवती महिला को किट प्रदान करते भाजपा जि? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनायी गयी। इस अवसर पर शासन के निर्देशानुसार सभी 9 विकास खंड मुख्यालयों पर किसान व प्रगति मेला का आयोजन किया गया। इसमें न सिर्फ किसानों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई बल्कि जरूरतमंदों को इसका लाभ भी दिलवाया गया। जिला मुख्यालय के अकबरपुर ब्लॉक में कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने पंडित दीनदयाल के आदर्शों को याद करते हुए सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाजपा सरकार में किसानों को न सिर्फ योजनाओं के तहत कई तरह के अनुदान दिए जा रहे हैं, बल्कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिए प्रतिवर्ष उनके खाते में 6 हजार की रकम भी भेजी जा रही है। सरकार के प्रयासों से किसान खुश है। डीएम सैमुअल पॉल एन ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर मेला का जायजा लिया। उन्होंने कृषि विभाग, पशुपालन, गन्ना, उद्यान विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग व स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर डीडीओ वीरेन्द्र सिंह व वरिष्ठ सहायक आनंद पाण्डेय समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कटेहरी में खंड विकास अधिकारी अनुपम सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सबिस्ता प्रवीन की मौजूदगी में मेला का आयोजन हुआ। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में आयोजित किसान मेला का शुभारंभ बीएसए भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। जहांगीरगंज ब्लॉक में कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक त्रिवेणीराम ने किया। कहा कि मौजूदा सरकार ने किसानों के हितों को प्राथमिकता पर काम किया है। इससे किसानों में खुशहाली है। भीटी ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद हरिओम पांडेय ने किया। रामनगर विकास खंड परिसर में पं दीनदयाल उपाध्याय के जयंती गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनायी गई। इस मौके पर आयोजित किसान मेला का उद्घाटन विधायक अनीता कमल ने किया जबकि टांडा ब्लॉक में आयोजित किसान मेले का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed