फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Death of the teenager suffering from high fever

तेज बुखार से पीड़ित किशोरी की मौत

Thu, 22 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 22 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Death of the teenager suffering from high fever
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती तेज बुखार से पीड़ित वृद्ध। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र भीटी अंतर्गत उमरावां गांव निवासिनी तेज बुखार से पीड़ित किशोरी की सीएचसी भीटी में इलाज के दौरान बुधवार देर रात मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। उधर, तेज बुखार से पीड़ित तीन नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे फैजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


भीटी प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरावां गांव निवासी मुस्तफा की 12 वर्षीय पुत्री शाजिया को तेज बुखार की चपेट में आने के बाद बुधवार दोपहर परिवारीजनों ने सीएचसी भीटी में भर्ती कराया था। देर रात लगभग 11 बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारजनों के अनुसार वह डेंगू से पीड़ित थी लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। उधर, तेज बुखार से पीड़ित तीन नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी रामजगत की 12 वर्षीय पुत्री रोली को बुधवार देर शाम तेज बुखार चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय इलाज के बाद गुरुवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मालीपुर थाना अंतर्गत पिपरी गांव निवासी सुलेमान (28) पुत्र असगर को भी गुरुवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


उधर, फैजाबाद जनपद के गोशाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत  गोशाईगंज निवासी सुदामा (35)  पत्नी राजू को गुरुवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। इस बीच सीएमओ मोहिबुल्लाह ने बताया कि डेंगू रोग से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। आवश्यक एहतियात बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed