{"_id":"63b5c737d2951e6ba17d9693","slug":"death-of-laborer-working-in-ntpc-ambedkar-nagar-news-lko665080090","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एनटीपीसी में काम कर रहे मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एनटीपीसी में काम कर रहे मजदूर की मौत
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। हाड़कंपाऊ ठंड के बीच एनटीपीसी विस्तारीकरण प्लांट पर काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। उसे टांडा सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
एनटीपीसी के द्वितीय विस्तारीकरण स्थल पर श्रीगणेश कांस्ट्रक्शन कंपनी काम करा रही है। उसी कंपनी के अधीन 29 वर्षीय मजदूर मुकेश कुमार निवासी जमपद कुशीनगर काम कर रहा था। बताया जाता है कि बुधवार को वह काफी ऊंचाई पर काम कर रहा था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसकी तबियत खराब हो गई।
वह नीचे उतरा तो लोग उसे लेकर अस्पताल जाने लगे। हालांकि उसने दम तोड़ दिया। सहकर्मी उसे लेकर टांडा सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि मुकेश की मौत ठंड लगने के चलते हुई है।
विज्ञापन
उधर, एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी वरुण सोनी ने बताया कि मजदूर को पहले से कोई दिक्कत थी। ठंड लगने से मौत होने जैसी कोई बात नहीं है।