फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   death of injured laborer

Ambedkar Nagar News: हमले में घायल मजदूर की मौत

Tue, 22 Aug 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 22 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
death of injured laborer
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। मारपीट में घायल मजदूर की इलाज के दो हफ्ते बाद मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के खासापुर दादूपट्टी निवासी बंशीलाल (45) मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। पांच अगस्त को एक आयोजन से लौटते समय रास्ते में दो युवकों ने रोककर बंशीलाल की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल बंशीलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने राजा बाबू व हकीम खां के खिलाफ केस दर्ज किया। दो हफ्ते के इलाज के बाद उसे अस्पताल से घर भेज दिया गया। सोमवार रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बंशीलाल को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मारपीट के केस में धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed