{"_id":"582753ac4f1c1b6729b3b879","slug":"death-of-a-child-due-to-drowning-in-a-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
तालाब
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत महेनापुर गांव में शनिवार सुबह घर के सामने स्थित तालाब के किनारे शौच करने गए बालक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन
महेनापुर गांव निवासी मोहम्मद अजमल का पांच वर्षीय पुत्र मोहम्मद अकमल शनिवार सुबह घर के सामने स्थित तालाब के किनारे शौच के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूबने लगा। बालक की चीख-पुकार पर परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। अकमल तालाब में डूब रहा था और बचने के लिए हाथ पैर मार रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच जानकारी होने पर एसओ बेचूसिंह यादव भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अकमल को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन