{"_id":"252e621919a6988a83b6ec57c7627c54","slug":"death-drowned-in-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की नदी में डूबकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Tue, 01 Sep 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अलनपुर गांव निवासी नफीस वेग (55) पुत्र हमीद वेग सोमवार शाम चार बजे घर से भैंस चराने गया था। वह प्रतिदिन नदी पार कर भैंस चराने जाता था।
विज्ञापन
सोमवार को भी वह भैंस लेकर नदी पार कर जा रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में डूब गया। देर शाम तक जब वह भैंस लेकर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोजबीन की।
विज्ञापन
अंधेरा होने के कारण वे उसकी तलाश नहीं कर सके। मंगलवार सुबह ही बड़ी संख्या में ग्रामीण सरयू नदी के किनारे स्थित शाहपुर गांव के पास पहुंचे। खोजबीन शुरू की गई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद नफीस का शव पानी में मिला। घटना से परिवारीजनों में रोना पिटना मचा हुआ है। अंतिम संस्कार कर दिया गया है।