{"_id":"5f05f8228ebc3e6364046b16","slug":"death-ambedkar-nagar-news-lko529819414","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से युवक व महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से युवक व महिला की मौत
विज्ञापन
जलालपुर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक व एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना उस समय हुई, जब वह दोनों खेत में काम कर रहे थे। घटना से दोनों गांवों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। जानकारी होने पर एसडीएम व सीओ आदि अधिकारियों ने गांवों का दौरा किया। पीड़ित परिजनों को मदद का भरोसा दिलाया।
जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सम्मनपुर गांव निवासी अमित (25) पुत्र परशुराम बुधवार को खेत में धान रोपाई का कार्य कर रहा था। दोपहर करीब अचानक तेज गरज व चमक के साथ शुरु हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही प्रशासनिक टीम गांव पहुंची, और पीड़ित परिजन को मदद का भरोसा दिलाया।
उधर सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर गांव निवासी रघुराजी (53) पत्नी महावीर बुधवार दोपहर बाद खेत में काम कर रही थीं। अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में रोना-पीटना मच गया। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम महेंद्र पाल सिंह व सीओ आरपी राय आदि ने गांवों का दौरा कर पीड़ित परिजनों को मदद का भरोसा दिलाया।