{"_id":"5d3b3b6a8ebc3e6cec0c803d","slug":"death-ambedkar-nagar-news-lko472995829","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढीले जर्जर तार की चपेट में आकर कक्षा नौ के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढीले जर्जर तार की चपेट में आकर कक्षा नौ के छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अलग-अलग क्षेत्रों में बीते 24 घंटे में दो छात्र व एक शिक्षक की करंट से मौत हो गई। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में कक्षा नौ के छात्र की जर्जर और ढीले तार तो अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सोनगांव निवासी स्नातक के छात्र की ढीली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। भीटी थाना क्षेत्र में सबना तिवारीपुर गांव निवासी शिक्षक की ट्यूबवेल के स्विच बोर्ड में उतरे करंट से झुलसकर मौत हो गई। दोनों छात्र के शवों का पंचनामा कर पुलिस ने परिवारीजनों को सौंप दिया, जबकि शिक्षक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
केदारनगर प्रतिनिधि के अनुसार, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी कृपाशंकर का 14 वर्षीय पुत्र सूरज तिवारी गुरुवार देर शाम अपने चचेरे भाई अंश के साथ घर के सामने गाय को खोलकर पशुशाला में बांधने जा रहा था। बताया जाता है कि सूरज के हाथ में डंडा था। वह गाय के पीछे चल रहा था। बताया जाता है कि पशुशाला के पास पहुंचने पर डंडा ऊपर से गुजर रहे बिजली के जर्जर व ढीले तार से छू गया। डंडा गीला होने के चलते वह करंट की चपेट में आ गया। चीख-पुकार पर जब तक परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो भूमि पर गिर चुका था।
सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया। उधर, घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूरज अपने घर का इकलौता पुत्र था। पांच वर्ष की उसकी बहन का बीमारी से निधन हो गया था। सूरज की मौत से माता-पिता बेसुध हो गए। सूरज जनता इंटर कॉलेज, उतरेथू में कक्षा नौ का छात्र था।
विज्ञापन
उधर, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सोनगांव के मजरा जमालपुर निवासी बीएससी के छात्र की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुसार, गांव निवासी इश्तियाक (20) पुत्र इनायतुल्लाह गुरुवार शाम घर के पीछे पेड़ पर चढ़कर अमरूद तोड़ रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच हाईटेंशन लाइन के ढीले तार की चपेट में आ गया। इससे वह झुलसकर नीचे गिर पड़ा।
गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया। श्रवणक्षेत्र प्रतिनिधि के अनुसार, भीटी थाना क्षेत्र के सबना तिवारीपुर निवासी अवधेश तिवारी (44) पुत्र ज्ञानधर शुक्रवार पूर्वाह्न खेत की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल स्टार्ट करने के लिए पहुंचे। जैसे ही उन्होंने स्विच दबाया, वह करंट की चपेट में आ गया। चीख-पुकार पर जब तक खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुका था।
सांस चलने की उम्मीद में उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि अवधेश आर्य कन्या इंटर कॉलेज श्रवणक्षेत्र में शिक्षक के पद पर तैनात थे। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।