फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Death after taking tadi

ताड़ी पीने के बाद युवक की मौत, दुकानदार ताला लगाकर फरार

Sat, 14 Mar 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Death after taking tadi
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत अरिया बाजार में शनिवार अपरान्ह ताड़ी पीने के बाद एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय नागरिकों के अनुसार जहरीली ताड़ी पीने से मौत हुई है। घटना के बाद लाइसेंसी ताड़ी विक्रेता दुकान बंद कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन

शनिवार अपरान्ह बाद अरिया बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब बाजार स्थित लाइसेंसी ताड़ी की दुकान के बगल ही एक अहाते में स्थानीय निवासी जब्बार उर्फ मुन्ना (42) का संदिग्ध दशा में शव पड़ा पाया गया। स्थानीय नागरिकों के अनुसार उसने कुछ देर पहले ही दुकान से ताड़ी लेकर पिया था। ऐसे में आशंका है कि ताड़ी मिलावटी व जहरीली रही होगी। इसकी के चलते उसकी मौत हो गई। इस बीच जानकारी मिलते ही जब तक परिवारीजन व बाजारवासी मौके पर एक त्र होते तब तक ताड़ी विक्रेता दुकान बंद कर फरार हो गया। इस बीच मौके पर पहुंचे नागरिकों ने आबकारी महकमे पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन

माहौल हंगामें में तब्दील हो पाता इससे पहले ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि बाजार में शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। परिवारीजनों से भी मुलाकात हुई है। उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो उसके अनुरूप केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जिला आबकारी अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अरिया बाजार में एक युवक की मौत होने की खबर मिली है। दुकान अधिकृत है या नहीं इस बिंदु समेत गहन जांच के लिए आबकारी निरीक्षक अतुल राय को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट आते ही समुचित एक्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed