{"_id":"73c58e8a38b85cefe8341df2b7f4ecd6","slug":"deadbody-threw-on-bush-after-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर शव झाड़ी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर शव झाड़ी में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 20 Jun 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए बेवाना-कुर्चा मार्ग पर गए हुए थे। थाने से कुछ कदम आगे बढ़ने पर उन्हें सड़क के किनारे झाड़ी से दुर्गंध आती महसूस हुई। जब वे उसके करीब गए तो उन्हें वहां एक युवक का क्षतविक्षत शव दिखाई दिया।
विज्ञापन
कुछ ही देर में यह खबर आसपास के गांवों में फैल गई। तामाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव काफी क्षतविक्षत था उसका चेहरा साफ नहीं दिख रहा था। लोगों ने पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी शव की पहचान का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
सफलता नहीं मिलने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मुताबिक प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि लगभग पांच छह दिन पूर्व उसकी कहीं अन्यत्र हत्या की गई और इसके बाद शव यहां लाकर डाल दिया गया।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि शव के अत्यंत क्षतविक्षत हो जाने से उसकी पहचान में समस्या उत्पन्न हो रही है। युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष की है। उसके शरीर पर पीले रंग की टीशर्ट व नीले रंग की जींस है। पैरों में चप्पल नहीं है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।