{"_id":"663ba8dca49f0bd38609517c","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-in-room-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-114847-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर छितौनी में युवक का शव घर के एक बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला। बाद में पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। युवक के पिता ने बहू व उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर छितौनी निवासी रामअनारे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र चंद्रशेखर (35) मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह काफी समय बीत जाने के बाद भी कमरे से बाहर नहीं आया तो बच्चों ने आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर उन सब ने खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो वहां चंद्रशेखर का शव छत की कुंडी से रस्सी से लटक रहा था। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई।
ग्रामीण टिनशेड को हटाकर किसी तरह से अंदर पहुंचे। इसी बीच वहां आई पुलिस टीम ने दरवाजे को किसी तरह से खोलकर शव को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों से जरूरी पूछताछ के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया। उधर युवक के पिता अनारे ने पुलिस को तहरीर देकर बहू व उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। प्रभारी कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)