फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body of married woman found hanging, accused of murder

Ambedkar Nagar News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Mon, 15 May 2023 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging, accused of murder
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के दहीरपुर गांव में नववविवाहिता का संदिग्ध हालात में शव रस्सी के सहारे छत से लटकता मिला। महिला के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी लालमन की पत्नी रूपम (21) का शव रविवार देर रात घर के ही कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे छत से लटकता मिला। बताया जाता है कि रूपम रविवार रात परिवार के सदस्यों को खाना खिलाकर दूसरी मंजिल में बने अपने कमरे में सोने चली गई। उसका पति उस समय घर पर नहीं था, वह बरात गया था। रात लगभग एक बजे जब लालमन घर लौटा और अपने कमरे में गया तो सन्न रह गया। उसके अनुसार रूपम का शव छत से लटक रहा था।
विज्ञापन

गुहार पर परिवार के सदस्य व ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के कोटवा महमदपुर निवासी रूपम का विवाह आठ फरवरी 2023 में दहीरपुर निवासी लालमन से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके से पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंचे पिता राममिलन व माता निर्मला देवी ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि गत आठ मई को ही ससुरालीजन विदा कर ले गए थे। उनके द्वारा कहा गया था कि दो माह बाद मायके भेज देंगे। अभी आठ ही दिन ससुराल गए हुए और उसकी मौत हो गई। पिता राममिलन ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed