{"_id":"638ce51de54add39731143f3","slug":"dead-body-of-laborer-found-hanging-from-tree-ambedkar-nagar-news-lko6602879170","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र हंसवर के मुंडेरा गांव में रविवार को एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। थोड़ी देर में ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
मुंडेरा गांव निवासी मो. फरहान उर्फ शेबू (20) टेंट हाउस पर मजदूरी करता था। शनिवार को वह टेंट लगाने के बाद रात करीब आठ बजे घर लौट आया। परिजनों के मुताबिक वह खाना खाने के बाद घर पर ही सो गया था। रविवार सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित बाग में उसका शव मिलने की सूचना मिली।
ग्रामीणों की सूचना पर हंसवर पुलिस टीम गांव पहुंची। शव को नीचे उतारा गया। परिजनों ने फरहान की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। परिजनों में रोना-पीटना मचा है।
विज्ञापन
उधर, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल मामले में छानबीन की जा रही है।