फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body of a young man missing for three days was found in the pond

तीन दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला

Thu, 30 Sep 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man missing for three days was found in the pond
हजपुरा। तीन दिन पहले अमरतल गांव से लापता युवक का शव गांव के बगल स्थित तालाब में पड़ा मिला। इससे समूचे क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। जानकारी मिलते ही सम्मनपुर पुलिस टीम गांव पहुंची और छानबीन में जुट गई। घटना से परिवारीजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अमरतल गांव निवासी आज्ञाराम पाल (45) 28 सितंबर की दोपहर घर से निकला था और घर वापस नहीं लौटा। परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। इसकी जानकारी परिवारीजनों ने ग्रामीणों को देने के साथ ही पुलिस को भी दी। परिवारीजन व पुलिस टीम आज्ञाराम की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

इस बीच गुरुवार को उसका शव गांव के निकट स्थित तालाब में उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सम्मनपुर पुलिस टीम भी गांव पहुंची और छानबीन में जुट गई। चर्चा है कि आज्ञाराम काफी दिनों से बीमार चल रहा था। इससे वह कमजोर हो चुका था। शायद वह तालाब में गिर गया और बाहर नहीं निकल सका। इसके चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन व ग्रामीण फिलहाल अभी इसे एक हादसा मान रहे हैं। बताया जाता है कि आज्ञाराम की दो पुत्री संगम (21) शालू (20) व पुत्र साहिल (11) है। थानाध्यक्ष सूबेदार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने का इंतजार है। मामले में आवश्यक छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed