{"_id":"64c15635e7cec03e260268e6","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-in-suspicious-circumstances-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-795-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पेड़ से संदिग्ध हालात में लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पेड़ से संदिग्ध हालात में लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पतौना गांव में एक युवक का शव बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। महरुआ पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
पतौना निवासी रोशन (23) पुत्र नंदलाल मुंबई में रहकर नौकरी करता था। पांच भाइयों में वह सबसे छोटा था। बताया जाता है कि करीब डेढ़ माह पहले वह मुंबई से लौटा था और अपने माता-पिता के साथ रह रहा था। मंगलवार शाम को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। हालांकि सभी लोग भोजन करने के बाद सोने चले गए।
बुधवार सुबह लोगों ने देखा कि गांव के बाहर स्थित गुलरिया बाग में पेड़ से एक युवक का शव लटक रहा है। लोग मौके पर पहुंचे तो उसकी पहचान गांव निवासी रोशन के रूप में हुई। ग्रामीणों की सूचना पर महरुआ पुलिस टीम गांव पहुंंची। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।