{"_id":"6765b3b7cb450a1b9a0b7744","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-floating-in-a-pond-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-126530-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव
Fri, 20 Dec 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हाईवे किनारे स्थित तालाब में शुक्रवार को एक युवक का शव उतराता मिला। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसकी खबर वहां मौजूद लोगों ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को बहर निकलवाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद अग्निशमन विभाग के दमकल वाहन को बुलवाया गया। एक घंटे के बाद दमकल वाहन की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। तब तक वहां कई गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने शव की पहचान अकबरपुर कोतवाली के लालापुर सरैया गांव निवासी विवेक कुमार (32) के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि छानबीन की जा रही है। परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। शव पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।