फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Darwan lake will be developed as a bird sanctuary

Ambedkar Nagar News: दरवन झील का पक्षी विहार के तौर पर होगा विकास

Fri, 24 Mar 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 24 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Darwan lake will be developed as a bird sanctuary
अंबेडकरनगर। जिले में प्रसिद्ध दरवन झील व पुंथर झील का जिला प्रशासन विशेष सौंदर्यीकरण कराएगा। इसमें दरवन का विकास पक्षी विहार के तौर पर होगा। यहां आकर्षक लाइटिंग, बैठने के स्थान के साथ ही अन्य खास प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन





दो दिन बाद डीएम की मौजूदगी में श्रमदान के तहत यहां काम शुरू हो जाएगा। शासन से धनराशि मिलते ही अन्य बड़े काम कराए जाएंगे। गुरुवार को डीएम ने लाव-लश्कर के साथ ऐसे कई स्थलों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन





लंबे समय से विशेष पैकेज मिलने की बाट जोह रहे दरवन झील के दिन अब बहुरने वाले हैं। गुरुवार को डीएम अविनाश सिंह यहां एडीएम सदानंद गुप्त, डीडीओ वीरेंद्र सिंह व एसडीएम सदर पवन जायसवाल समेत कई अन्य अधिकारियों को साथ लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




लगभग 500 बीघा से अधिक क्षेत्रफल में फैले झील का सौंदर्यीकरण कराने का निर्णय लेते हुए डीएम ने कहा कि श्रमदान के तहत दो दिन बाद यहां काम शुरू करा दिया जाएगा। इसमें सभी विभागों, सामाजिक संस्थाओं व गणमान्य नागरिकों का भी सहयोग लिया जाएगा।



शासन से विशेष बजट की मंजूरी दिलाकर यहां स्टीमर चलाने के साथ ही पैडल बोट का भी इंतजाम होगा। झील के साथ ही आसपास के परिसर में रंगीन लाइटिंग के साथ ही आकर्षक बागवानी तथा पाथ-वे आदि का निर्माण कराया जाएगा। लोगों के बैठने के लिए खासतौर पर इंतजाम होंगे। दरवन झील को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित कराया जाएगा। यहां नाश्ते आदि के लिए कैंटीन का भी प्रबंध होगा।



डीएम ने टांडा विकासखंड के पुंथर स्थित 24 हेक्टेयर के तालाब को भी पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया। उनको बताया गया कि यहां पूरे वर्ष झील में पानी भरा रहता है। इसे भी पक्षी अभयारण्य के तौर पर विकसित किए जाने पर सहमति प्रकट की गई। डीएम ने कटेहरी विकासखंड के बीड़ी व हरदोपुर तथा अकबरपुर विकासखंड के बरधाभिउरा आदि जलाशयों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed