फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dangerous to use mobile while driving

वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग जानलेवा

Sun, 06 Nov 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dangerous to use mobile while driving
अंबेडकरनगर। यातायात माह अभियान के दौरान शनिवार को पुलिस व यातायात टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कहा गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग जानलेवा हो सकता है। स्कूल-कॉलेज में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। कटेहरी बाजार व अन्य क्षेत्रों में बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को हिदायत भी दी। कहा कि अपने सुरक्षित जीवन व परिवार की खुशियों के लिए उन्हें यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करना चाहिए। सावधानीपूर्वक वाहनों को ओवरटेक करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन

हंसवर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाते हुए नागरिकों से नशे की हालत में वाहन न चलाने का आह्वान किया। कहा कि जीवन बहुमूल्य है, ऐसे में हमें इसके साथ ही किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा में कोतवाल अमित प्रताप सिंह, बसखारी में एसओ अश्विनी कुमार मिश्र, इब्राहिमपुर में एसओ सुनील पांडेय, बेवाना में एसओ वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाया।

एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देश है कि अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। जागरूकता से ही आम नागरिक नियमों के पालन में गंभीरता दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed