{"_id":"5d3dd7708ebc3e6d0b74d8d2","slug":"current-flow-in-hand-pump-women-injured-ambedkar-nagar-news-lko473346815","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप में उतरे करंट से झुलसे महिला व अधेड़, महिला ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप में उतरे करंट से झुलसे महिला व अधेड़, महिला ट्रॉमा रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत शहजादपुर निवासी एक महिला पंखे में उतरे करंट तो इसी थाना अंतर्गत मीरानपुर निवासी एक महिला व एक अधेड़ हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए महिला को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
परिवारीजनों के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत मीरानपुर निवासी मनोरमा (42) पत्नी राधेलाल रविवार सुबह घर के आंगन में लगे हैंडपंप से पानी निकाल रही थी। मालूम हो कि हैंडपंप से टुल्लूपंप जुड़ा हुआ था। तार कटा होने के चलते उस समय उसमें करंट उतरा हुआ था। ऐसे में जब उसने हैंडपंप का हत्था पकड़ा, तो वह करंट की चपेट में आ गई। चीख पुकार पर जब तक घरवाले उसे हैंडपंप से अलग करते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुकी थी। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन तबियत में सुधार की बजाए और बिगड़ गई। इस पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
इसी कोतवाली अन्तर्गत लालापुर निवासी श्रीराम (55) पुत्र झपसी भी रविवार सुबह हैंडपंप में उतरे करंट से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली कोतवाली अन्तर्गत शहजादपुर निवासी एक महिला पंखे में उतरे करंट से झुलस गई। घरवालों ने बताया कि शहजादपुर निवासी शीला (25) पत्नी सुरेंद्र कुमार रविवार सुबह घर की सफाई कर रही थी। इसी बीच वह बरामदे में रखा पंखा हटा रही थी जिसमें करंट उतरा हुआ था, जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। घरवाले जब तक उसे पंखे से अलग करते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।