फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   current flow in filed, animal died, man injured

खेत में लगे तार में प्रवाहित करंट से झुलसा युवक

Tue, 05 Nov 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
current flow in filed, animal died, man injured
अंबेडकरनगर। खेत के चारों तरफ सुरक्षा के लिए घेरे गए तार में लगे करंट की चपेट में आकर एक मवेशी की झुलसने से मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने आननफानन में युवक को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चक्रसेनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने खेत में आलू की खेती कर रखा है। फसल को नुकसान न हो इसके लिए तार से खेत को चारों तरफ से घेर दिया गया है। सोमवार रात थाना क्षेत्र के हीड़ी पकड़िया गांव निवासी विकास (20) की गाय खूंटे से रस्सी छुड़ाकार पशुशाला से भाग निकली। इस पर विकास उसे पकड़ने के लिए उसका पीछा करने लगा।
विज्ञापन

इसी बीच मवेशी तार से घिरे खेत के पास पहुंच गई, जिसमें करंट आ रहा था। करंट लगते ही मवेशी बेसुध होकर नीचे गिर गई। यह देख विकास गुहार लगाते हुए मवेशी की तरफ दौड़ा और उसे तार से अलग करने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गया। अन्य ग्रामीणों ने लाठी डंडों से उसे तार से अलग किया। इस दौरान उसके हाथ में डंडे लगने से चोटें भी आई। कुछ देर में मवेशी की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास को आननफानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इलाज चल रहा है। वहीं संबंधित किसान के इस गैर जिम्मेदाराना रवैये पर ग्रामीणों ने आक्रोश भी प्रकट किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं लिखी गई थी। एसओ शंभूनाथ ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। यदि तहरीर मिलती है तो छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed