फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cultural programs presented by students

छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Thu, 25 Nov 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs presented by students
अंबेडकरनगर के बीएनकेबीपीजी कॉलेज में चल रहे वार्षिकोत्सव समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बीएनकेबी पीजी कॉलेज में चल रहे वार्षिकोत्सव समारोह में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि डॉ. सुंदरलाल त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि कॉलेज की स्थापना ने न सिर्फ जनपद के युवाओं को उच्च शिक्षा दिलाने का काम किया, बल्कि समाज को एक नई दिशा दी। इस कॉलेज से जिले की पहचान भी बढ़ी है। कॉलेज से पढ़कर निकले छात्र आज देश-विदेशों में नाम कर रहे हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डॉ. ओमप्रकाश शर्मा ने भी सभी से कॉलेज के उत्तरोत्तर विकास के लिए सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया। प्राचार्या डॉ. शुचिता पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का मुख्य कार्यक्रम होगा। जिसके मुख्य अतिथि अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलपति होंगे। गुरुवार को काव्य पाठ में छात्र गौरव शुक्ल को प्रथम, मोहम्मद मुजफ्फर को द्वितीय व श्वेता को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

एकल गीत में गौरव शुक्ल अव्वल रहे, जबकि सौम्या व नैना को दूसरा व तीसरा स्थान मिला। सरस्वती वंदना में गौरव शुक्ल को प्रथम तथा शिशु लक्ष्मी को दूसरा स्थान मिला। गणेश वंदना डांस में सोनम ने बाजी मारी। स्वागत गीत में रजनी यादव व सौम्या अव्वल रहीं। एकल नृत्य में रजनी यादव प्रथम, सौम्या मिश्रा द्वितीय व शिवांगी उपाध्याय को तीसरा स्थान मिला। समूह नृत्य में ऋतु व जूही पहले स्थान पर रहीं, जबकि शिवांगी व शिशु लक्ष्मी दूसरे व सुमिरन को तीसरा स्थान मिला। शुक्रवार की शाम निष्ठा शर्मा का कार्यक्रम होगा, जो रात 8 से 11 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed