{"_id":"619e76b62bf92073f33d5539","slug":"crushing-season-started-in-sugar-mill-target-of-100-lakh-quintals-ambedkar-nagar-news-lko605911995","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल में शुरू हुआ पेराई सत्र, 100 लाख क्विंटल का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल में शुरू हुआ पेराई सत्र, 100 लाख क्विंटल का लक्ष्य
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मिझौड़ा स्थित चीनी मिल पेराई सत्र का होता शुभारंभ-संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की अकबरपुर इकाई में बुधवार को पूजन-अर्चन के साथ पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी हरेकृष्ण प्रसाद ने फीता काटकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक कृष्ण कुमार वाजपेई ने गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को माला पहनाकर, तिलक लगाकर व वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कहा कि किसानों व कर्मचारियों के सहयोग से ही चीनी मिल में पेराई सत्र सुचारु रूप से चलेगा। किसानों को भरोसा दिलाया कि उन्हें पर्ची मुहैया होने व भुगतान मिलने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
बुधवार को अकबरपुर चीनी मिल इकाई में पेराई सत्र 2021-22 का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी हरेकृष्ण प्रसाद व चीनी मिल मुख्य महाप्रबंधक कृष्ण कुमार वाजपेयी ने पूजन-अर्चन के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्य महाप्रबंधक ने पेराई सत्र शुभारंभ मौके पर चीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को तिलक लगाया व माला पहनाकर स्वागत करने के साथ ही अंग वस्त्र भेंट किया। कहा कि चीनी मिल प्रबंधन पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सुचारु गन्ने की खरीद सुनिश्चित करेगी। किसानों को गन्ना बिक्री करने व भुगतान पाने में कोई दिक्कत नहीं आने पाएगी। किसानों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। किसानों को पर्ची प्राप्त करने आदि में कोई मुश्किल नहीं होगी। किसानों को कैलेंडर के अनुसार पर्ची मुहैया होगी। किसानों को जब तक पर्ची न मुहैया हो तब तक वह अपने गन्ने की कटाई न करें। कई बार किसान पर्ची मिलने से पहले गन्ने की कटाई कर लेते हैं, जिससे सूखन आ जाती है। इससे वजन कम हो जाता है और गुणवत्ता भी खराब हो जाती है। किसानों को इससे बचने की जरूरत है।
महाप्रबंधक वाणिज्य रमाशंकर प्रसाद ने बताया कि इस बार चीनी मिल को 100 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य मिला है। चीनी मिल अपने इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए पूरी तत्परता से गन्ने की पेराई करेगी। कहा कि किसानों को परेशान होने की जरूरत नही है। चीनी मिल सभी किसानों के गन्ने की खरीद सुनिश्चित करेगी। शुभारंभ मौके पर महाप्रबंधक अभियांत्रिकी अरुण कुमार सिंह, अपर महाप्रबंधक गन्ना रवीन्द्र सिंह, सहायक महाप्रबंधक सुनील कुमार तिवारी, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन जितेंद्र कुमार सिंह व जनसंपर्क अधिकारी नीरज सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।