{"_id":"6aa1943e45ada3b82c08ce36","slug":"crowd-of-patients-in-the-emergency-all-16-beds-full-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-164564-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: इमरजेंसी में मरीजों की भीड़, 16 बेड फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: इमरजेंसी में मरीजों की भीड़, 16 बेड फुल
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर चल रहा मरीजों का इलाज। संवाद
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। दिनभर में 70 से अधिक मरीज पहुंचने से इमरजेंसी के सभी 16 बेड फुल हो गए। अधिक संख्या में मरीज आने के कारण कई को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर रोककर उपचार देना पड़ा। इससे पूरे दिन इमरजेंसी में दबाव की स्थिति बनी रही।
अस्पताल की ओपीडी में कुल 1672 मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। इनमें 500 मरीज बुखार से पीड़ित रहे। आर्थोपेडिक ओपीडी में 268, ईएनटी में 156 और मनोरोग ओपीडी में 102 मरीज पहुंचे। रिफ्रैक्शन ओपीडी में भी 102 मरीजों ने जांच कराई। दिनभर में 19 मरीजों का प्लास्टर किया गया, जबकि आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच मरीजों को उपचार मिला। आईपीडी में पांच मरीज भर्ती किए गए।
फिजिशियन की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या अधिक रही। लगातार बढ़ रही भीड़ के बीच इमरजेंसी के 16 बेड कम पड़ते नजर आए। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि सभी मरीजों को उपचार दिया गया। इमरजेंसी ट्रीटमेंट के बाद मरीजों को वार्ड में शिफ्ट कर अन्य मरीजों के लिए बेड उपलब्ध कराए गए।