{"_id":"65b54666558596b1cc009b66","slug":"crowd-of-patients-in-opd-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-110020-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ओपीडी में मरीजों का तांता पर्ची काउंटर पर आपाधापी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ओपीडी में मरीजों का तांता पर्ची काउंटर पर आपाधापी
Sat, 27 Jan 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
दो दिन के अवकाश के चलते जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
शनिवार को 1400 मरीजों की हुई ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसीअंबेडकरनगर। दो दिन के अवकाश के बाद शनिवार को जिला अस्पताल खुला तो बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। अत्यंत खराब मौसम के बीच पहुंचे मरीजों में आपाधापी का माहौल रहा। पर्ची काउंटर पर मरीजों व तीमारदारों को लंबी लाइन लगाने को मजबूर होना पड़ा।
बृहस्पतिवार व शुक्रवार को अवकाश के बाद शनिवार को जिला अस्पताल खुला तो जिले के दूरदराज के क्षेत्र से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। घने कोहरे, सर्द हवा व गलन के बीच सुबह से मरीजों का जिला अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इलाज से पहले पर्ची बनवाने के लिए मरीजों व तीमारदारों को पर्ची काउंटर पर लंबी लाइन लगानी पड़ी। इससे उन्हें कई प्रकार की मुश्किलें भी उठानी पड़ीं।
मरीजों की भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार को लगभग 1400 मरीजों की ओपीडी हुई । इसमें सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर के साथ ही हृदय रोग से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रही। वैसे तो चार काउंटर पर पर्ची बनाई जा रही थी लेकिन भीड़ को देखते हुए मरीजों ने इनकी संख्या बढ़ाए जाने पर जोर दिया ।
विज्ञापन
जहांगीरगंज के तीमारदार राहुल व टांडा के इमरान ने कहा कि दो दिन के अवकाश के चलते मरीजों की संख्या बढ़नी ही थी। इसे देखते हुए जिम्मेदारों को चाहिए था कि पर्ची काउंटर की संख्या बढ़ा देते। उधर सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सुचारु रूप से मरीजों का इलाज सुनिश्चित किया गया। सभी चिकित्सक समय पर ओपीडी में मौजूद रहे।