{"_id":"632e00639692b30e890ab038","slug":"crocodile-came-from-the-flood-of-saryu-ambedkar-nagar-news-lko649779774","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू की बाढ़ से आया मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू की बाढ़ से आया मगरमच्छ
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के पानी से घिरे आराजी देवारा गांव में शुक्रवार सुबह मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। एसडीएम आलापुर रोशनी यादव वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दोपहर बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। मगरमच्छ पांच फीट से अधिक लंबा था। वन विभाग की टीम ने उसे मांझा कम्हरिया के उत्तर तरफ सरयू नदी में छोड़ दिया।
शुक्रवार सुबह करिया लोनिया का पूरा निवासी अंबिका खेत की तरफ गए थे। वह आराजी देवारा गांव के पास से गुजर रहे पिच पर पहुंचे। सरयू नदी में उफान के चलते इन दिनों पानी गांवों तक पहुंच गया है। अंबिका ने थोड़ी देर बाद देखा कि पानी के बीच से कोई जानवर तैरते हुए सड़क की तरफ बढ़ रहा है। उसे देखकर वह ठिठक गए। थोड़ी देर बाद जानवर सड़क के किनारे पानी में रुक गया।
इसी बीच वहां कुछ और ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने जानवर की पहचान मगरमच्छ के रूप में की। यह खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई। इसके बाद उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। आबादी के निकट मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
गांव में मगरमच्छ निकलने की जानकारी होते ही एसडीएम रोशनी यादव टीम के साथ मौके पर पहुंची। उनके निर्देश पर वन विभाग की टीम ने जाल लगाकर मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। कई बार के प्रयास के बाद भी कोई सफलता नहीं मिल पाई। बाद में ग्रामीणों व वन कर्मियों ने मिलकर उसे पकड़ लिया। वन कर्मियों ने पांच फीट लंबे मगरमच्छ को बाद में सरयू नदी में छोड़ दिया।