फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Criminal

माफिया खान मुबारक पर और कसा शिकंजा, दो नए केस दर्ज

Fri, 09 Oct 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Criminal
बसखारी। माफिया सरगना खान मुबारक व उसके गुर्गों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। बसखारी व हंसवर थाने में भूमि पर जबरन कब्जे, अपहरण, धोखाधड़ी व धमकाने आदि के आरोप में केस दर्ज किया गया है। बसखारी थाने में 14 वर्ष पुराने मामले में अब खान मुबारक व उसके दो गुर्गों समेत सात लोगों पर केस दर्ज हुआ है। वहीं हंसवर थाने में छह वर्ष पुराने मामले में खान मुबारक व उसके दो गुर्गे नामजद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, जेल से बाहर जो भी अभियुक्त इन दिनों मौजूद हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को ही हंसवर थाने में छह वर्ष पुराने एक मामले में महिला रीता देवी की तहरीर पर खान मुबारक व उसके एक गुर्गे समेत अज्ञात बैनामा लेखक पर केस दर्ज हुआ था। अब एसपी की सख्ती के बाद दो और पुराने मामलों में शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया गया। बसखारी थाने में दी तहरीर में मखदूमनगर निवासी श्याम देवी के अनुसार, 2006 में माफिया खान मुबारक व उसके गुर्गे मौके पर पहुंचे और अवैध ढंग से कब्जा करने के लिए उसके पक्के घर को गिरवा दिया। इसके बाद उस पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी श्रीनिवास पाण्डेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर खान मुबारक व उसके गुर्गों रेहान व शादाब समेत रामकुमार, कैलाशनाथ, गनपत व कोमल प्रसाद के विरुद्ध बलवा, धोखाधड़ी, तोड़फोड़, धमकाने व एससीएसटी एक्ट आदि के तहत केस दर्ज कर लिया है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, हंसवर थाने में तहरीर देकर रामपुर बेनीपुर निवासी मुस्ताक अहमद ने बताया कि 2014 में खान मुबारक के इशारे पर उसके गुर्गे रेहान व सादाब ने उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बंधक बनाकर दबाव डाला, जिसके बाद उसने रेहान के नाम रजिस्ट्री कर दी। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर खान मुबारक समेत दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि सभी मामलों में कार्रवाई की जाएगी। जेल में बंद खान मुबारक व उसके कुछ सहयोगियों के अलावा जो भी बदमाश बाहर हैं, उसकी गिरफ्तारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed