फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Criminal

अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Thu, 01 Oct 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Criminal
फोटो 17, अंबेडकरनगर के जैतपुर थाने में अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार अभियुक्त। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर चल रही धरपकड़ में बुधवार की रात जैतपुर पुलिस टीम ने अवैध असलहे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध तमंचे के साथ एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ। आरोपी को बाद में पुलिस ने जेल भेज दिया। इसके अलावा अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम ने पांच अभियुक्तों के विरुद्घ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। गौरतलब है कि एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र थाना प्रभारियों के साथ अपराधियों की धर पकड़ की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के सख्त निर्देश के चलते पुलिस टीम सक्रिय दिख रही है। इसी कड़ी में बुधवार की रात जैतपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने गश्त के दौरान भानुप्रताप यादव निवासी शेषपट्टी, लखमीपुर थाना जैतपुर को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध तमंचा के अलावा एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया। अभियुक्त के विरुद्घ आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। उधर, अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के लिए अभियुक्तों के विरुद्घ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि संबंधित अभियुक्तों का एक गिरोह है जो धन लाभ के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। गुंडा निवारण अधिनियम के तहत अभियुक्त मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद जफर, मोहम्मद आशिक निवासीगण जोगापुर सारंगपुर, मोहम्मद जिलानी निवासी पहितीपपुर, अकरम निवासी मीरानपुर थाना कोतवाली अकबरपुर के विरुद्घ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा जनपद के विभिन्न थानों में शांतिभंग की धाराओं में 16 लोगों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed