{"_id":"5f6a34aa8ebc3edfa33bf0e8","slug":"criminal-ambedkar-nagar-news-lko541485457","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया खान मुबारक का कॉम्प्लेक्स जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया खान मुबारक का कॉम्प्लेक्स जमींदोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। प्रदेश के टॉपटेन अपराधियों की सूची में शामिल माफिया सरगना खान मुबारक पर शिकंजा कसते हुए मंगलवार को गैंगेस्टर अधिनियम के तहत हंसवर बाजार स्थित 20 दुकान वाले कॉम्प्लेक्स को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ढहा दिया गया। इसकी की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये थी। माफिया सरगना के नेटवर्क को ध्वस्त करने के क्रम में फरार चल रहे खान मुबारक के करीबी शातिर बदमाश परवेज की मखदूमपुर गांव स्थित करीब 50 लाख की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए हंसवर समेत आधा दर्जन थानों की पुलिस व पीएसी कर्मी मौके पर मौजूद रहे।
प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल माफिया सरगना खान मुबारक के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने विशेष मुहिम शुरू कर रखी है। उस पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई बीते दिनों की गई थी। इसके तहत ही करीब तीन करोड़ की संपत्ति को सीज किया जा चुका है। उसके गुर्गों को पकड़ने व संपत्ति को जब्त करने समेत बैंकों से धन निकासी पर रोक लगवाने की मुहिम चल रही है। पुलिस के अनुसार, इस बीच अपराध की धनराशि से खड़ी की गई चल व अचल संपत्ति को चिह्नित कर ध्वस्त करने व जब्त करने की प्रक्रिया तेज की गई है। इसी क्रम में मंगलवार को खान मुबारक पर बड़ी कार्रवाई पुलिस ने की। मंगलवार दोपहर एसडीएम अभिषेक पाठक व सीओ टांडा संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम हंसवर बाजार पहुंची। वहां खान मुबारक द्वारा अवैध ढंग से अर्जित लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की रकम से बनवाए गए 20 दुकान वाले कॉम्प्लेक्स को ढहा दिया गया। कॉम्प्लेक्स ढहाने की पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए हंसवर, बसखारी, अलीगंज, इब्राहिमपुर, टांडा थाने की पुलिस मौजूद रही। कॉम्प्लेक्स ढहाने के दौरान बाजार में हड़कंप का माहौल रहा। बाजारवासी दूर खड़े कार्रवाई देखते रहे।
माफिया सरगना के कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कराए जाने की प्रक्रिया के दौरान कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न होने पाए, इसलिए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने एएसपी अवनीश कुमार मिश्र के साथ मोर्चा संभाल रखा था। कार्रवाई के दौरान दोनों अधिकारी लगातार पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाते रहे। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने स्पष्ट रूप से संदेश दिया कि माफियाओं व अपराधिकतत्वों के विरुद्ध इसी तरह की कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गैंगेस्टर एक्ट समेत अन्य जो भी प्रावधान लागू होंगे, उनके तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हंसवर बाजार में खान कॉम्प्लेक्स ढहाने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का रुख मखदूमनगर की तरफ हो गया। दरअसल बीते दिनों ही फरार चल रहे खान के करीबी शातिर अपराधी परवेज व उसकी पत्नी रूबीना पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने न्यायालय से कुर्की का आदेश प्राप्त किया था। परवेज पर एक लाख, जबकि उसकी पत्नी रूबीना पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों की करीब 50 लाख की संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई।
हंसवर बाजार स्थित 20 दुकान वाले कॉम्प्लेक्स के निर्माण को जेसीबी द्वारा ढहाने में इसमें लगे जेसीबी संचालकों व मजदूरों को पसीना आ गया। मजबूती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोपहर में शुरू की गई ढहाने की प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही। बताया जाता है कि कॉम्प्लेक्स का निर्माण काफी मजबूत ढंग से किया गया था। सरिया की मात्रा अधिक होने के चलते कई बार जेसीबी मशीन ने काम करना ही बंद कर दिया। इससे कॉम्प्लेक्स को ढहाने में कई बार गतिरोध भी आया। हालांकि, पुलिस प्रशासन किसी भी कीमत पर पूरे कॉम्प्लेक्स को ढहाने की तैयारी में था। देर शाम तक यह प्रक्रिया चलती रही।