फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth shot in land dispute

भूमि विवाद में युवक को मारी गोली, ट्रॉमा रेफर

Fri, 07 Apr 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 07 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Youth shot in land dispute
gun - फोटो : symbolic

बाइक से अकबरपुर आ रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार पूर्वाह्न गोली मार दी। गोली युवक की पीठ में लगी। दिनदहाड़े हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जब तक आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचते, बदमाश भाग निकले। युवक को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र बेवाना अंतर्गत ससपना गांव निवासी सत्यदेव (40) पुत्र बरखू शुक्रवार पूर्वाहन बाइक से अकबरपुर आ रहा था।
विज्ञापन


जाफरगंज चंदनपुर गांव के निकट पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर उसने खतरा भांपकर गाड़ी वापस गांव की तरफ मोड़ दी। गाड़ी मोड़ते ही सत्यदेव ने बाइक की गति बढ़ाई तो बदमाशों ने भी उसका पीछा कर गाड़ी की गति बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने इसके बाद सत्यदेव को निशाना बनाकर तीन चक्र गोली चला दी। संयोग से एक गोली उसकी पीठ पर दाहिनी तरफ लगी। दिनदहाड़े हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।

लोगों को आते देख बदमाश हवा में असलहा लहराते हुए बेवाना की तरफ भाग खड़े हुए जबकि गोली लगने से घायल युवक बाइक समेत जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर अवस्था में घायल सत्यदेव यादव को फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

 उधर एसओ रामलखन पटेल ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर ससपना गांव निवासी अक्षय कुमार, तिलकधारी व राकेश कुमार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।


बताया कि घटना के पीछे भूमि विवाद का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद चला आ रहा है। सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र ने भी घटना स्थल का जायजा लिया और लखनऊ रेफर होने से पहले अस्पताल में घायल से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed