{"_id":"57cc61594f1c1b93573174be","slug":"young-man-s-body-found-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के भाऊपुर गांव में रविवार सुबह कुएं में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक पांच दिन से लापता था। कोतवाली पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर रखी थी। पुत्र ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भाऊपुर गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब कुछ लोगों ने एक कुएं में शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
गांव निवासी रामबिलास रविवार सुबह घास निकालने के लिए अपने खेत गए हुए थे। घास निकालने के दौरान उन्हें कुछ दुर्गंध महसूस हुई। उन्होंने इर्द-गिर्द नजर दौड़ाई लेकिन कुछ दिखाई नहीं पड़ा। बाद में थोड़ी दूर स्थित कुएं में झांक कर देखा तो उसमें एक शव पड़ा हुआ था। यह देख उन्होंने गुहार लगा दी। थोड़ी देर में ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन
शव को निकाला गया तो उसकी पहचान स्थानीय ग्राम पंचायत रुकुमुद्दीनपुर निवासी मयाराम (42) के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया मामला हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए कुएं में फेंकने का प्रतीत हुआ। जानकारी होने पर रोते-पीटते पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि मयाराम 28 अगस्त की शाम थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन
देररात तक वापस न आने पर उनको चिंता होने लगी। अगले दिन भी खोजबीन की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस पर 30 अगस्त को अकबरपुर कोतवाली में सूचना दी गई। वहां पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया। इस बीच रविवार को कुएं में शव बरामद हुआ।
मयाराम के बेटे अंकुर ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए अकबरपुर कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। एसओ महेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।