{"_id":"589f4a324f1c1b8a5f37a25f","slug":"young-man-killed-himself-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : symbolic
थाना क्षेत्र के आमा दरवेशपुर गांव निवासी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। आमा दरवेशपुर गांव निवासी विपिन मौर्य (25) पुत्र राजाराम शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सो गया। शनिवार सुबह जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवारीजनों को चिंता सताने लगी।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए।
विज्ञापन
विपिन का शव रस्सी के सहारे छत के पंखे के कुंडे से लटक रहा था। यह देख परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। इसी बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों की मदद से शव उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रामअवतार ने बताया कि घटना के कारण की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। उधर, मृतक के पिता राजाराम ने बताया कि विपिन चार वर्ष से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसका इलाज भी चल रहा था। बताया कि एक वर्ष पहले भी उसने खुदकुशी करने का प्रयास किया था।