फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   young man killed by gun

युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 16 Mar 2016 11:04 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
अमरउजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
young man killed by gun
युवक की हत्या के बाद शोकाकुल प‌रिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर अकथरा गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव निवासी दीपक (22) का शव घर के बरामदे में ही खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा पाया गया। मंगलवार रात दीपक पड़ोस में टीवी पर क्रिकेट मैच देखकर वापस लौटा और घर के बाहर बरामदे में सो गया।
विज्ञापन


बरामदे में ही कुछ दूरी पर उसके पिता राधेश्याम सो रहे थे। बुधवार सुबह राधेश्याम की नींद खुली तो वह दीपक को बिस्तर पर लेटे देख उसके पास गए। वहां का दृश्य देखकर वह सन्न रह गए। खून से लथपथ दीपक का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। उसके सिर में गोली लगी थी। शव देखकर राधेश्याम ने गुहार लगा दी। घर के अंदर मौजूद परिवारीजन बरामदे में आए तो दीपक का शव देखकर उनमें रोना पीटना मच गया।
विज्ञापन


देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर एसओ नीरज राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच पहुंचे एसपी अजय कुमार सिंह व एएसपी राहुलराज ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों व परिवारीजनों से पूछताछ की। पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसओ श्री राय ने बताया कि घटना क्यों और किन परिस्थितियों में अंजाम दी गई, इसे लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई गयाप्रसाद गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उधर जिस प्रकार से घटना को अंजाम दिया गया, उसे लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दीपक को साइलेंसर लगे असलहे से एकदम निकट आकर गोली मारी गई। कारण यह कि चंद कदम की दूरी पर सो रहे दीपक के पिता को भी गोली की आवाज नहीं सुनाई दी। पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है। घटना से क्षेत्र में सनसनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed