फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women injured by jeep collision

जीप से की टक्कर से महिला घायल

Sat, 06 Jan 2018 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Jan 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन

सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इनमें भी एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुर्कीबाजार निवासी सविता (48) पत्नी राजेश को शनिवार सुबह तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। घटना के समय वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। हादसे में वह गदंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी क्रम में मालीपुर थाने सैदपुर उमरन गांव निवासी मंशाराम (50) पुत्र नरायन शुक्रवार देर शाम उस समय ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया, जब वह बाइक से मालीपुर से घर जा रहा था। गंभीर रूप से घायल मंशाराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के कालेपुर महुवल निवासी विनोद कुमार (25) पुत्र जन्नू शुक्रवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालीपुर थाने के ताराखुर्द गांव निवासी गोवर्धन (60) पुत्र झपसी शनिवार सुबह बाइक से मालीपुर जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाने के बरवां नासिरपुर गांव निवासी जियालाल (70) पुत्र रामनरायन शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed