फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman shot dead

गोली मारकर महिला की हत्या

Thu, 04 Feb 2016 10:57 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Woman shot dead

घटना को अंजाम देने से उसने पहले बाइक से महिला को नीचे उतारा और एक बाद एक ताबड़तोड़ तीन फायर झोंक दिए। इससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक हमलावरमहरुआ की तरफ बाइक से भाग निकला।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर भीटी व महरुआ पुलिस मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर उसे पकडने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने महिला की पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक घटना से क्षेत्र में हड़कंप है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बाद तीन बजे बाइक सवार एक व्यक्ति महिला को पीछे बैठाए हुए मिझौड़ा से महरुआ की तरफ जाते देखा गया। बताते हैं कि जब वह भीटी थाना क्षेत्र के बड़ेरिया गांव के निकट स्थित पुलिया पर पहुंचा तो उसने बाइक रोक दी। इसके बाद महिला से नीचे उतरने को कहा। वह खुद भी बाइक से उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जैसे ही महिला बाइक से नीचे उतरी, उसने असलहा निकालकर महिला पर फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीणों की निगाह उन पर पड़ी। देखा कि एक महिला जमीन पर गिरी हुई है और एक युवक उस पर असलहा ताने हुए है।

यह देख ग्रामीणों ने गुहार मचा दिया। सभी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर ने एक गोली महिला के पेट में, दूसरी कनपटी से सटाकर गोली चला दी। इसके बाद हेलमेट लगाकर बाइक से महरुआ की तरफ भाग निकला। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो महिला की मौत हो चुकी थी।

इस बीच सूचना मिलने पर भीटी एसओ सोमेश्वर सिंह व महरुआ एसओ संजय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घेराबंदी कर हमलावर की धरपकड़ का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने महिला की पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।


बाद में शव को अभिरक्षा में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ भीटी श्री सिंह ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 23 वर्ष की है। उसने साड़ी पहन रखा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों से भी आवश्यक जानकारी हासिल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed