{"_id":"56eae5ea4f1c1b64208b464b","slug":"woman-daughters-died-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला व दो पुत्रियों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में महिला व दो पुत्रियों की मौत
अमरउजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतकों के परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के वजीर गंज के रहने वाले एक परिवार के कुछ लोग किछौछा दरगाह जियारत को जा रहे थे। बुधवार देर रात सभी लोग अकबरपुर पहुचे। यहां कुछ और लोग मिल गए। ये लोग भी किछौछा जा रहे थे। सभी लोग अकबरपुर रेलवे स्टेशन से ऑटो रिक्शा बुक कराकर किछौछा दरगाह को रवाना हुए।
विज्ञापन
रात लगभग साढ़े दस बजे सभी बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा बाजार के निकट पहुंचे। उसी समय ऑटो के सामने अचानक एक ट्रैक्टर ट्रॉली आ गई। ट्रैक्टर ट्रॉली से बचने के चक्कर में आटो चालक अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। सभी ने बचाव एवं राहत का कार्य शुरू कर दिया। इसी बीच सूचना पर बसखारी एसओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया गया। दुर्घटना में लखनऊ के वजीरगंज निवासी नाजबानो (24) पत्नी मोहम्मद इलियास, उसकी पुत्री आयशा (डेढ़ वर्ष) व आक्सा (4 ) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
हादसे में मोहम्मद इलियास (40) पुत्र मोहम्मद समी, मुजफ्फरनगर के सामदा ककरौली निवासी खलीफा (35) पुत्र इकबाल, श्रावस्ती के इकरौरा निवासी अब्दुल अहमद (55) पुत्र नूर मोहम्मद व साहबदीन (32) पुत्र अब्दुल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी बसखारी ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच पुलिस ने तीनों शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।